फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DG CRPF says Car IED New Threat for Us

कार आईईडी हमारे लिए नया थ्रेट, इस वर्ष अभी तक 62 आतंकी मार गिराए गए: डीजी सीआरपीएफ

Thu, 04 Apr 2019 06:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला/श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
DG CRPF says Car IED New Threat for Us
फाइल फोटो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सीआरपीएफ़ के डीजी आरआर भटनागर ने चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बुधवार को एक बैठक की। उन्होंने कार आईईडी से सीआरपीएफ़ के काफिलों को निशाना बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक थ्रेट है। 
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर 31 जवानों और अधिकारियों को डीजी डिस्क और प्रशंसा पत्र से सम्मानित भी किया गया। इनमें सीआरपीएफ़ के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना जवान भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ़ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि उन्होंने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ़ के अधिकारियों के साथ बैठकर में मौजूदा स्थिति और चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुए ऑपरेशन के दौरान अधिकतर जैश के आतंकियों के मारे जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काफी सफल ऑपरेशन रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे, जिसमें जैश व अन्य संगठनों के आतंकियों को निशाना बनाया जाएगा। 

हाल ही में कार ब्लास्ट से सीआरपीएफ़ के काफिले को बनिहाल में निशाना बनाए जाने को लेकर भटनागर ने कहा, यह जो एक नया थ्रेट है कार बोर्न आईईडी का, उसके संबंध में कदम उठाए गए हैं, कई व्यवस्थाएं की गई हैं और सभी एजेंसियां इस पर मिलकर काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास (बनिहाल कार बम) किया गया और जो आतंकी था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भटनागर ने बताया कि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा रहा है और अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।     

चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था की गई है और जवानों की तैनाती होनी थी वो हो चुकी है। उम्मीद है कि शांतिपूर्वक ढंग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे। भटनागर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस साल अभी तक 62 आतंकियों को मार गिराया गया है और आगे भी सफल ऑपरेशन जारी रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed