फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DG CRPF said life of militants got decreased in less than two years killed 360 militants

घाटी में कम हुई आतंकियों की उम्र, दो साल से कम समय में मार गिराए 360 से अधिक आतंकी

Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
DG CRPF said life of militants got decreased in less than two years killed 360 militants
CRPF DG - फोटो : ANI
सुरक्षाबलों के एक के बाद एक अभियान ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़ दी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने रविवार को दावा किया कि इन अभियानों से घाटी में आतंकियों की उम्र कम हो गई है। दो साल से भी कम समय में 360 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में भटनागर ने कहा कि आतंकियों की जीवित रहने की समय सीमा बहुत कम हो गई है। भले ही उनकी संख्या ज्यादा हो, लेकिन असर सीमित हो गया है। घाटी में स्थानीय युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने के मामले बढ़े हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन युवाओं को बरगला रहे हैं, लेकिन युवाओं को यह समझना होगा कि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। हम युवाओं को हथियार उठाने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि घाटी में सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और सेना के बीच बेहतर तालमेल है। हम एक यूनिट की तरह काम कर रहे हैं। इस साल करीब 142 आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 220 था। यह सुरक्षाबलों के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा है। भटनागर ने कहा कि घाटी में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सीआरपीएफ ने जवानों को बुलेट प्रूफ वाहन, फुल बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ही विशेष तरह के बख्तरबंद वाहनों से लैस किया गया है, ताकि वे खतरनाक हालातों में अभियान को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed