{"_id":"614f8acd8ebc3e4af03065f8","slug":"development-water-jammu-news-jammu-city-news-jmu2444375173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 10 जीएमडी पानी की किल्लत जल्द होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 10 जीएमडी पानी की किल्लत जल्द होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में सवा घंटे की जगह अब दो घंटे पानी देने की कवायद शुरू की गई है। शहर में 20 से ज्यादा ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। यहां से आने वाले पानी से शहर में दस मिलियन गैलन (जीएमडी) पानी की कमी रोजाना पूरी हो सकेगी।
मौजूदा समय में शहर को 64 जीएमडी पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन 54 जीएमडी ही मिल पाता है। बिजली गुल होने पर पानी की आपूर्ति 45 मिलियन गैलन तक रह जाती है। इससे शहर में पेयजल किल्लत होती है। दस से 15 जीएमडी पानी हर समय मुख्य टैंक में स्टोर रखना पड़ता है। अब पानी की कमी को पूरा करने के लिए ट्यूूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए तवी किनारे भूमि की तलाश शुरू की गई है। इसके बाद यहां पर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। हालांकि पहले इरा के माध्यम से भी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनका प्रयोग भी पानी की आपूर्ति के लिए हो रहा है। बीस ट्यूबवेल लगने के बाद शहर में दस जीएमडी पानी की कमी पूरी की जाएगी।
------
जम्मू शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रयास जारी हैं। नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। आने वाले समय में पानी की किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
- विजय कुमार, एक्सईएन, डिविजन-1