फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

नगर वन में सुकून की हवा ले सकेंगे ग्रामीण और शहरी लोग

विज्ञापन
Development
रियासी। भागदौड़ भरी जिदंगी के बीच शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नगर वन के रूप में एक सुकून वाली जगह देने की तैयारी चल रही है। यहां लोग प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे, और ताजी हवा के साथ कल-कल बहते जलस्त्रोतों के शीतल जल का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने जिला मुख्यालय से सटे तरेंथा गांव में नगर वन बनाने की योजना शुरू की है। जल्द ही स्थानीय लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। मिनी सचिवालय से कुछ मीटर दूर स्थित तरेंथा गांव पंचायत अंजी कयाला का हिस्सा है। इसका एक बड़ा क्षेत्र जंगल है, जहां कई स्थानों पर पेड़ पौधों की कई प्रजातियां व प्राकृतिक जलस्त्रोत हैं। इसके अलावा अंजी तवी भी पिकनिक स्थल के रूप में विकसित है।
विज्ञापन

गर्मी में अंजी तवी में रोजाना लोग नहाने जा रहे हैं। लगभग 15 हेक्टेयर वन भूमि पर बनने वाले नगर वन में लोगों को पूरी तरह शुद्ध वातावरण देने का प्रयास तारबंदी कर शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में पैदल रास्ते बनाने के साथ हट बनाए जाएंगे। औषधीय पौधों के साथ रंग बिरंगे फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। विभाग ने वर्मी कंपोस्ट के अलावा नर्सरी खोलने की भी योजना बनाई है, ताकि लोग यहां से पौधे ले जाकर घरों में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी ज्योत्सना सरकार ने बताया कि नगर वन सरकार की योजना है। इसके बनने से वन सुरक्षित रहेंगे, लोगों को अच्छा वातावरण मिलेगा। स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी यहां की खूबसूरती देखेंगे। पहले चरण में तारबंदी की गई है। अगले चरण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। पैदल रास्ते पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, एक खुला थियेटर भी होगा। यह योजना जब पूरी तरह तैयार होगी तो लोगों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed