फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development problem

Jammu News: दुकानदार खाली नहीं कर रहे नपा की 4 दुकान, अटक गया इमारत का निर्माण

विज्ञापन
Development problem
इमारत के एक हिस्से को बनाकर पहले नई दुकानों की मांग कर रहे दुकानदार
विज्ञापन

महीनों से बंद पड़ा इमारत का निर्माण कार्य, मामला अदालत में विचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। नगरपालिका के नए भवन को बनाने का कार्य अब अधर में लटकता नजर आ रहा है। क्योंकि, नई इमारत बनाने के लिए पुरानी इमारत के एक हिस्से को ढहा दिया गया है, लेकिन दूसरे हिस्से में बैठे दुकानदार दुकानों को खाली ही नहीं कर रहे। इनकी वजह से काम रुका हुआ है।
बिश्नाह नगरपालिका की पुरानी इमारत बहुत जर्जर हो चुकी था, जहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसको देखते हुए प्रशासन ने 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से नया सुविधायुक्त तीन मंजिला भवन बनाने का कार्य शुरू कराया। इसके तहत नगरपालिका कार्यालय की पुरानी इमारत को ध्वस्त कर दिया गया और कार्यालय बीडीओ दफ्तर की एक इमारत में स्थानांतरित किया गया। लेकिन, अब नपा के नए भवन को बनाने का कार्य अधर में लटक गया है। क्योंकि, नपा के पुराने भवन के साथ मुख्य सड़क पर नपा की चार दुकानों को दुकानदारों ने खाली करने से मना कर दिया है। ये चारों आवंटी दुकानदार हैं, और सालों से यहां दुकानें कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि वे दुकानें ही उनकी कमाई का साधन हैं। अगर उन्हें दुकानें खाली करने के लिए मजबूर किया जाता है तो उनके परिवारों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रशासन से अपील है कि उनसे यह सहारा न छीना जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि नपा भवन को दो फेस में बनाया जाए। पहले फेस में दुकानें तैयार कर दुकानदारों को उनमें पक्के तौर पर स्थानांतरित किया जाए। नई दुकानों के उनसे पैसे भी न लिए जाएं, क्योंकि वे पहले से ही स्थायी आवंटी हैं। नपा उनसे दुकानों का किराया लेने के बाद भी मुफ्तखोरी का आरोप लगा रही है। फिलहाल नगरपालिका और चारों दुकानदारों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चारों दुकानदारों को जानकारी दी गई थी कि उन्हें नगरपालिका के नए भवन में दुकानें दी जाएंगी। इसके लिए उन्हें दुकानें तैयार करने का जो खर्च आएगा, सिर्फ वही देना पड़ेगा।
- रंगीता शर्मा, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed