{"_id":"68532fab23a2e9f0f9017fda","slug":"development-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-187-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 16 करोड़ में तैयार डिग्री कॉलेज पुरमंडल का मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 16 करोड़ में तैयार डिग्री कॉलेज पुरमंडल का मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
-साल 2019 में रखा गया था भवन का नींवपत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। क्षेत्र के युवाओं को वीरवार को बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरकारी डिग्री कॉलेज पुरमंडल का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2019 में इस भवन का नींवपत्थर रखा गया था। अब यह बनकर तैयार हो गया है। इससे 40 से 60 किलोमीटर दूर जम्मू और सांबा में पढ़ाई के लिए जा रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय निवासी पूर्व सरपंच सपना सपोलिया, कुलदीप सिंह, जतिंदर डोगरा, देस राज, पूर्व नायब सरपंच बलबीर सिंह, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, विक्की शर्मा, शिवदीप वैद, हुसैन मोहम्मद ने कहा कि कॉलेज का उद्घाटन होना खुशी की बात है। इससे क्षेत्र के युवाओं को राहत मिलेगी। पढ़ाई के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, कॉलेज के उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छह साल पंचायत घर में लग रही थी कक्षाएं
पिछले छह साल से पुरमंडल के पंचायत घर में कॉलेज की कक्षाएं लग रही थीं। यहां करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी पढ़ते हैं। अब नए भवन में शिफ्ट होने से छात्रों को दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा और पढ़ाई बेहतर हो सकेगी। कॉलेज छात्र पवन सिंह, नरेश कुमार, संजीत किमार और मनू ने खुशी जताते हुए बताया कि पंचायत भवन में गर्मी, बरसात और सर्दी में ज्यादा परेशानी होती थी। नए भवन का लंबे समय से इंतजार था। नई इमारत में छात्रों के लिए शिक्षा और सुविधाजनक होगी।