{"_id":"6893bed29bf0e19557055263","slug":"development-news-jammu-news-c-10-lko1027-680012-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल को जल्द मिल सकता है 19 सीटर एयरक्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल को जल्द मिल सकता है 19 सीटर एयरक्राफ्ट
विज्ञापन
लद्दाख के सांसद मो. हनीफा ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात
जम्मू। कारगिल को जल्द ही 19 सीटर एयरक्राफ्ट मिल सकता है। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही इस संबंध में अफसरों की बैठक बुलाकर फैसला लेने का भरोसा दिलाया।
स्थानीय निवासी काफी समय से कारगिल में नियमित विमान सेवा की मांग कर रहे हैं। अभी तक कोई नियमित विमान सेवा न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर दूसरे राज्यों में पढ़ रहे स्थानीय छात्रों व मरीजों को अधिक परेशानी होती है। सर्दी में जोजिला दर्रा बंद होने से करीब पांच माह के लिए यह क्षेत्र कट जाता है। सांसद हनीफा ने केंद्रीय मंत्री के सामने नागरिक विमान सेवा से जुड़ी मांग को रखा। इसके अलावा मंत्री राममोहन नायडू ने लेह हवाई अड्डे पर किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। बता दें कि लेह के कुशोक बाकुला एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसे छह लेन का बनाया जा रहा है। अक्तूबर में नए क्षेत्र से उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। ब्यूरो