{"_id":"65f4c2fcc31afd2c3e055084","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1008-322742-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में खुलेगा जम्मू-कश्मीर का पहला सीएनजी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में खुलेगा जम्मू-कश्मीर का पहला सीएनजी स्टेशन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर का पहला सीएनजी स्टेशन का उप मुख्य नियंत्रक निरीक्षण किया
उप मुख्य नियंत्रक ने कार्यस्थल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के सांबा जिले में प्रदेश का पहला सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) स्टेशन खुलेगा। बिमला फिलिंग स्टेशन सांबा में स्थापित किए जा रहे सीएनजी स्टेशन का शुक्रवार को जांच एवं प्रमाणीकरण उपमंडल कार्यालय चंडीगढ़ के उप मुख्य नियंत्रक संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सुचारू संचालन के साथ सुरक्षा और परिचालन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाने और कार्बन पदचिह्न को कम करने में विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है। सीएनजी की शुरूआत स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने की राष्ट्रीय अनिवार्यता के अनुरूप वायु गुणवत्ता व सार्वजनिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगी। यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर की सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। पहले सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने, स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य को पूरा करेगी।