फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: PM modi lay the foundation stone of 13 critical care blocks today

J&K: पीएम आज 13 क्रिटिकल केयर ब्लाक का रखेंगे नींव पत्थर, छह मोबाइल फूड सेफ्टी वाहन भी जनता को करेंगे समर्पित

Sun, 25 Feb 2024 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 02:21 AM IST
सार

सीसीबीएस परियोजना में मेडिकल कालेज जम्मू में 100 सीसीयू बिस्तर, झेलम वैली मेडिकल कालेज (स्किमस) में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज बारामुला में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज राजोरी में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज कठुआ में 50 सीसीयू बिस्तर वाले ब्लाक का निर्माण होगा।

विज्ञापन
jammu kashmir: PM modi lay the foundation stone of 13 critical care blocks today
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात से शाम तीन बजे वर्चुअल मोड के माध्यम से जम्मू कश्मीर में 13 क्रिटिकल केयर ब्लाकों (सीसीबीएस) का नींव पत्थर रखेंगे। इनके निर्माण पर अनुमानित लागत 350.25 करोड़ रुपये आएगी। 

विज्ञापन


इसमें पीएम-एबीएचआईएम के तहत 7 सीसीबीएस पर 207.75 करोड़ और ईसीआरपी-2 के तहत 6 सीसीबीएस पर 142.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ प्रदेश के लोगों को छह मोबाइल फूड सेफ्टी वाहन समर्पित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य कहीं पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मौके पर जांच करना है।
विज्ञापन


सीसीबीएस परियोजना में मेडिकल कालेज जम्मू में 100 सीसीयू बिस्तर, बड़गाम जिला अस्पताल में 100 सीसीयू बिस्तर, शोपिया जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, झेलम वैली मेडिकल कालेज (स्किमस) में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज बारामुला में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज राजोरी में 50 सीसीयू बिस्तर, मेडिकल कालेज कठुआ में 50 सीसीयू बिस्तर वाले ब्लाक का निर्माण होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुलगाम जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, पुलवामा जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, रियासी जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, पुंछ जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, कुपवाड़ा जिला अस्पताल में 50 सीसीयू बिस्तर, सोनमर्ग प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में 50 सीसीयू बिस्तर वाले ब्लाक का निर्माण होगा। 

इसी तरह जम्मू कश्मीर में 26310600 की लागत से छह फूड सेफ्टी वाहन की खरीद की गई है। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग के दो ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक और जम्मू व श्रीनगर जिला में मोबाइल टेस्टिंग वाहन चलाए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री के वर्चुअल माध्यम से मुख्य कार्यक्रम को जीएमसी जम्मू के सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ स्किमस बेमिना श्रीनगर और सभी जिला अस्पताल वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे, जिसमें जिला विकास आयुक्त व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed