{"_id":"6897b2fe329deab04c0671ca","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1003-681963-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे किचन गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे किचन गार्डन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रामीण इलाकों में जगह तलाशने का काम शुरू
- प्रदेशभर में 28 हजार केंद्र, उगाई जाएंगी सब्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर अब किचन गार्डन बनाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में केंद्रों के आसपास जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। शहरी इलाकों में केंद्रों की छत्तों पर सब्जियां उगाने की तैयारी है। जम्मू-कश्मीर में यह सुविधा 28 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जानी है।
एकीकृत बाल विकास योजना एवं मिशन पोषण के तहत सुविधा दी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि बच्चों को हरी सब्जियां खाने को मिल सकेंगी। मौजूदा समय में बच्चों को पोषण मुहैया करवाने के लिए तमाम खरीद बाजारों से हो रही है।
किचन गार्डन बनने से 12 माह सब्जियां उगाई जाएंगी। इसी माह से सब्जियां उगाने का काम शुरू होगा। शहरों में अधिकांश केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। लीज के अनुसार, यहां पर भी गार्डन बनाए जाएंगे। इसका रखरखाव करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं की होगी।
विज्ञापन
-- --
आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन गार्डन तैयार करने का प्रावधान है। इसी माह से इसकी शुरुआत की जाएगी। ग्रामीण के साथ शहरी इलाकों को भी कवर किया जाएगा।
- पंकज आनंद, डीपीओ, एकीकृत बाल विकास योजना