{"_id":"68e18c40257fbefa4e0ef071","slug":"development-news-administration-jammu-news-c-10-lko1027-730684-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार ने शुरू किया वित्तीय प्रबंधन का डिजिटल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार ने शुरू किया वित्तीय प्रबंधन का डिजिटल अभियान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वित्त विभाग वित्तीय प्रबंधन को डिजिटल रूप में मजबूत करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इस समिति का उद्देश्य वित्तीय डेटा को व्यवस्थित करना और पूरे वित्तीय संचालन को पारदर्शी बनाना है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वित्त विभाग के महा निदेशक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और आयुक्त स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आईटी विभाग का भी एक अधिकारी इस समिति में विशेष सदस्य के रूप में जुड़ेंगे।
समिति के कार्यों में एकीकृत डिजिटल वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का समयबद्ध कार्यान्वयन, प्रस्तावों और निविदाओं का प्रारूप तैयार करना और उनके निष्पादन की निगरानी शामिल है। विभाग ने जसविंदर पाल सिंह को इस परियोजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वित्त विभाग का कहना है कि इस पहल से वित्तीय प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और जनता के लिए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।