फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news,water

जलशक्ति अभियान, 2021 कल से

विज्ञापन
development,jammu news,water
जम्मू। जलशक्ति अभियान, 2021 के तहत बारिश के पानी को सहेजने के लिए 22 मार्च से 30 नवंबर तक मुहिम चलाई जाएगी। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की योजनाओं और मानसून के दौरान वर्षा जल का संरक्षण किया जाएगा। यह अभियान सभी शहरों और ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक की गई। इसमें सभी प्रदेशों से मुख्य सचिवों ने हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर की ओर से बीवीआर सुबह्मण्यम उपस्थित रहे। केंद्रीय सचिव ने सूचित किया कि कार्यक्रम के दौरान जल संसाधनों की मैपिंग, ग्राम सभाओं के माध्यम से जल संरक्षण की योजना तैयार करने, पारंपरिक जल निकायों की सफाई, अतिक्रमण और पानी में रुकावटों को दूर करने के लिए लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मंत्री द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर किया जाएगा। जल संरक्षण पर विशेष ग्राम सभाओं द्वारा लांच किया जाएगा और पूरे मानसून में बड़े पैमाने पर सामुदायिक एकत्रीकरण पर आधारित गतिविधियों की मेजबानी की जाएगी। जलशक्ति अभियान व्यापक रूप से मृदा में नमी और वनस्पति आवरण में सुधार के लिए केंद्रीकृत वर्षा जल संग्रह, भंडारण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। बाद में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों को अगले आठ महीनों में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की योजना बनाने और कार्यक्रम के तहत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed