फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

स्मार्ट सिटी बन रहा एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जम्मू शहर में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न स्मार्ट सेवाओं और समाधानों को एक छत के नीचे लाने के लिए एक बेहतर आईटी आधारित निगरानी प्रणाली बनाना और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने शहर में आईसीसीसी स्थापित करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ करार किया है।
विज्ञापन

आईसीसीसी में एक डेटा केंद्र भी शामिल है जो नागरिक और आवश्यक सेवाओं को एकीकृत करेगा, जिसका उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर सार्वजनिक मुद्दों की निगरानी और समाधान करना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेएससीएल अवनी लवासा ने सोमवार को शहर में स्थापित किए जाने वाले दो केंद्रों में से एक का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ केंद्र के कामकाज पर चर्चा की और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की स्थापना के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कहा कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन और प्रवेश व निकासी द्वारा पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ट्रैफिक जंक्शनों पर सीसीटीवी निगरानी आरएलवीडी, एएनपीआर, पीटीजेड कैमरा और बॉक्स कैमरों की मदद की जाएगी। जेएससीएल इस आईटीएमएस परियोजना के तहत 633 कैमरे (65 पीटीजेड, 147 आरएलवीडी, और 273 एएनपीआर) और 148 बॉक्स कैमरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed