फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

बिजली निगम में तकनीकी ऑडिट, सुरक्षा टीमों का होगा गठन

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। बिजली विभाग ने तकनीकी ऑडिट के लिए सर्कल स्तरीय ऑडिट और सुरक्षा टीमों का गठन करने का निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर में सभी 66-33,11-6.6 केवी सब स्टेशनों का रखरखाव और परीक्षण भी शामिल है। इस आदेश को प्रमुख सचिव विद्युत कॉरपोरेशन रोहित कंसल ने शुक्रवार को जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली कॉरपोरेशन अप्रचलित नेटवर्क, वितरण बाधाओं और रखरखाव विशेष रूप से निवारक रखरखाव मुद्दों से जूझ रहा है। इस कारण कारण सिस्टम में खराबी आ गई। जिससे वितरण नेटवर्क में व्यवधान उत्पन्न हुआ और उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। उन्होंने विभाग द्वारा विशेष तकनीकी समितियों के गठन की पहल की है। इस पहल को स्थायी और दीर्घकालिक आधार पर केंद्र शासित प्रदेश में बिजली के बुनियादी ढांचे की तकनीकी कमियों को दूर करने का पहला प्रयास करार दिया। विभाग द्वारा जारी आदेश में नवगठित सुरक्षा दल (टीमों) को अपने ओ एंड एम सर्कल के अधिकार क्षेत्र में प्रत्येक मौजूदा 66-33 / 11-6.6 केवी सबस्टेशन का परीक्षण कम से कम साल में एक बार और किसी भी बड़ी गलती के तुरंत बाद करने के लिए कहा गया है। यही आदेश सुरक्षा टीम को न केवल अपने संबंधित सबस्टेशनों का परीक्षण और निरीक्षण करने का निर्देश देता है, बल्कि सभी तकनीकी और सुरक्षा मामलों जैसे सब स्टेशन के भीतर विद्युत उपकरणों की उपलब्धता, कार्यक्षमता, निवारक रखरखाव के पालन के बारे में सब स्टेशन का तकनीकी ऑडिट भी करता है। कॉरपोरेशन ने समस्या के कारणों और तकनीकी समाधान का पता लगाने के लिए एक विस्तृत अभ्यास किया था। जेपीडीसीएल के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने कई सबस्टेशनों और रिसीविंग स्टेशनों का भौतिक रूप से दौरा किया। उनकी रिपोर्ट के बाद सभी मौजूदा स्टेशनों के रखरखाव के लिए फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed