फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

आउटफाल चैनलों से अतिक्रमण हटेगा

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। जिला उपायुक्त संबंधित जिलों में चौबीस घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने के साथ ड्यूटी रोस्टर जारी करें। बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए आउटफाल चैनलों से अतिक्रमण हटाने के लिए टीमों का गठन किया जाए। ये आदेश मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मंगलवार को जिला उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से बैठक कर मानसून के मौसम में आपदा तैयारियों की समीक्षा करते हुए जारी किए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण उपायों और आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत तंत्र पर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जेएमसी, यूईईडी को जल भराव वाले आउटफाल चैनलों की पहचान करके उचित कदम उठाने को कहा। संबंधित विभाग नालों की नियमित सफाई करें। जिला उपायुक्तों से विभागों दारा की गई कार्रवाई की नियमितरूप से समीक्षा करने और कार्रवाई के संबंध में नियंत्रण कक्ष में लाग बुक बनाए रखने केनिर्देश दिए गए। बताया गया कि जल शक्ति, जेपीडीसीएल, सिंचाई व अन्य विभागों ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। आपदाओं के दौरान नुकसान को कम करने के लिए समर्पित आपातकालीन संचालन केंद्रों की स्थापना की जाए। उपायुक्त राहत वितरण और आवश्यक सामग्री की आगे की खरीद के लिए उपलब्ध सूची का आकलन करें। किसी भी आपदा के दौरान लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के लिए स्थानों की पहचान करने और बिजली-पानी, राशन आदि की उपलब्घता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों का पालन करके बाढञ के प्रति संवेदनशीलता को कम किया जा सके। उपायुत्चों ने जिलावार बारिश, बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन

--------------
15 दिन में जन शिकायतों का निपटान करें
जम्मू। डीसी जम्मू अंशुल गर्ग ने मंगलवार को दो अलग बैठकें कर जेकेआईजीआरएएमएस के जन शिकायतों के निपटान और शहरी अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों में 550 शिकायतें लंबित हैं, इस पर अधिकारियों को 15 दिन में शिकायतों का निवारण करने के लिए कहा गया। लंबित शिकायतों को कम करने के लिए शिकायतों के दैनिक निपटान पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तय समय सीमा में सभी आक्सीजन संयंत्र लगाए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed