फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के रास्ते सुबह छह बजे होंगे चकाचक

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। बाहरी राज्यों की तर्ज पर अब नगर निगम जम्मू ऐतिहासिक जगहों और पर्यटन स्थलों को जाने वाले रास्तों पर सफाई का काम सुबह छह बजे ही निपटा लेगा। नए प्रस्तावित प्लान के तहत ऐसे इलाकों में पहले सफाई की जाएगी। इसमें नरवाल रोड भी शामिल है, जिससे लोग कटड़ा पहुंचते हैं। इसी तरह अखनूर और बावे वाली माता मंदिर के अलावा पुराने शहर के प्रसिद्ध मंदिरों की सड़कें और आसपास का इलाका भी सुबह छह बजे साफ हो जाएगा, ताकि लोग जैैसे ही यहां पहुंचे तो उन्हें अनुकूल माहौल मिल सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सफाई का काम सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक चलता रहता है। 11 बजे डंपिंग साइट से कचरा उठता है। ऐसे में सड़कों किनारे कचरा बिखरा रहता है। अब ऐतिहासिक जगहों में सुबह के वक्त सफाई होने से लोगों को राहत मिलेगी। बाद में पूरे शहर में सफाई का काम सुबह ही निपटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इस प्लान के तहत अब आगामी माह से काम होगा।
विज्ञापन

------
लोगों को अनुकूल माहौल मिलेगा
हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जमवाल ने कहा कि ऐतिहासिक जगहों की सफाई सुबह छह बजे से पहले ही निपटा दी जाएगी। इसके बाद शहर में भी इसी तर्ज काम होगा। सुबह लोगों को घूमने के लिए अनुकूल माहौल मिल सकेगा। स्वास्थ्य अधिकारी संयोगिता सूदन ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। सफाई समय पर करवाई जाएगी। मंदिरों को जाने वाले रास्ते सुबह साफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed