फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news,AIMS vijaypur

एम्स के लिए मेट्रो का प्रस्ताव, 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि की भी जरूरत

विज्ञापन
development,jammu news,AIMS vijaypur
जम्मू। विजयपुर (सांबा) में निर्माणाधीन प्रतिष्ठित आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) प्रशासन ने यातायात संपर्क मजबूत बनाने के लिए रेल मंत्री को मेट्रो का प्रस्ताव भेजा है। बाड़ी ब्राह्मणा तक मेट्रो लाने की योजना है और यहां से विजयपुर तक की दूरी दस किलोमीटर है। रेल मंत्रालय को लिखे पत्र में बताया गया है कि एम्स न सिर्फ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मरीजों के लिए अहम है, बल्कि यहां पड़ोसी राज्य पठानकोट और हिमाचल प्रदेश से भी मरीज पहुंचेंगे। इसके लिए जम्मू एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से एम्स तक सीधे यातायात संपर्क बनाना जरूरी है। प्रदेश सरकार से एम्स के लिए 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग भी की गई है। एम्स के लिए 300 एकड़ भूमि का प्रावधान है, लेकिन मौजूदा भूमि 227 एकड़ ही है। इसके लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह, मंडलायुक्त जम्मू और संबंधित उपायुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

------
बस स्टैंड के लिए भी
सरकार को प्रस्ताव भेजा
एम्स के पास एक बस स्टैंड का निर्माण करवाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे जम्मू या अन्य जगहों से आने वाले वाहन रुक सकें। जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा या पठानकोट के लिए सीधे लोकल ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव दिया गया है, जिसका स्टॉप विजयपुर में रहे। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का भी विजयपुर में स्टॉप सुनिश्चित बनाया जाए, ताकि राज्य और दूसरे राज्यों से आने वाले मरीज विजयपुर से मात्र तीन साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी से एम्स पहुंच सकें। इसे लिए प्रदेश सरकार, मंडलायुक्त और केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। इसके साथ जम्मू को स्मार्ट सिटी विकसित करने के साथ बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने को कहा है।
विज्ञापन

-------
सुपर स्पेशियलिटी का विस्तार होगा
एम्स में उन सुपर स्पेशियलिटी का प्राथमिकता पर विस्तार किया जाएगा, जिनके उपचार के लिए अधिकतर मरीज दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। वर्तमान में बड़ी संख्या में मरीज ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) उपचार के लिए अमृतसर, नेत्र के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या पठानकोट, हृदय, न्यूरो सर्जरी के लिए एम्स आदि चिकित्सा संस्थानों में जा रहे हैं। लेकिन विजयपुर एम्स में इन क्षेत्रों के विस्तार पर अधिक काम किया जाएगा, ताकि स्थानीय मरीजों को यहीं उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एम्स को दिसंबर, 2022
तक चालू करने की योजना
एम्स विजयपुर को दिसंबर 2022 तक शुरू करने की योजना है। इसमें निर्धारित से 6-9 माह पहले एम्स का निर्माण पूरा करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। वैसे इसका निर्धारित लक्षय 2023 में है। एम्स में चरण बद तरीके से बिस्तरों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। पहले चरण में 750, दूसरे चरण में 960 और तीसरे चरण में यह संख्या 1500 तक ली जाएगी।
--------
हाईवे से एम्स को जोड़ने की तैयारी
एम्स प्रशासन की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर एम्स को विजयपुर हाईवे से मोटरएबल सड़क से जोड़ने के लिए कहा गया है। एम्स के नॉर्थ और साउथ कैंपस हैं। जम्मू से पठानकोट की तरफ नार्थ कैंपस में अस्पताल, संस्थान, प्रशासनिक ब्लॉक, वार्ड आदि और साउथ कैंपस में आवासीय क्षेत्र आदि स्थापित होंगे।

-----
एम्स में प्रतिदिन मरीजों और तीमारदारों की संख्या 10 हजार से अधिक होगी। इनमें अधिकतर मरीज जम्मू से पहुंचेंगे और जम्मू तक वे रेलवे, हवाई या सड़क मार्ग से आएंगे। इसलिए जरूरी है कि बाड़ी ब्राह्मणा तक पहुंचने वाले मरीजों को विजयपुर एम्स तक आने के लिए मेट्रो सुविधा मिले। रेल मंत्री के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल को भी इस बाबत पत्र लिखा गया है।
- डॉ. शक्ति गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, विजयपुर एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed