फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu,jammu news

शहर का युद्धस्तर पर करवाया जा रहा विकास : मेयर

विज्ञापन
development,jammu,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर में बड़े प्रोजेक्टों पर युद्धस्तर पर काम करवाया गया है। इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में डोगरा चौक में चार्जिंग स्टेशन का नींव पत्थर रखा गया है। यहां पर ई रिक्शा चार्ज होंगे और पुराने शहर का कचरा इनके माध्यम से उठाया जाएगा। जम्मू शहर को हराभरा रखने के प्रयास जारी हैं। बरसात में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। कालिका कॉलोनी में वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट का काम शुरू करवाया गया है। इससे वार्ड-47, 48 और 49 में पानी की किल्लत दूर होगी। स्ट्रीट लाइटों के लिए फीडर प्रोजेक्ट पर भी काम करवाया जा रहा है। यहां पर इलेक्ट्रिक कंटोल रूम बनाया जाएगा। गोल मार्केट एरिया तवी नदी के पास तांगा स्टैंड बनाया जा रहा है। लोग परंपरागत तरीके से व्यवसाय कर सकेंगे। भगवती नगर में गारवेज ट्रांसफर स्टेशन का नींव पत्थर रखा गया है। बंधुरख में नगर निगम भूमि पर फेंसिंग और प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे बाढ़ पर नियंत्रण होगा। कारोना के बीच चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री व अन्य संगठनों के माध्यम से लोगों को राशन और अन्य सामग्री वितरित की गई। कालूचक, सिद्दड़ा, गंग्याल, बन तालाब और अन्य इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया है। शहर में कचरे के लिए कूड़ेदान रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed