फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

रिंग रोड पर मई 2022 से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
Development
जम्मू। अगले साल 2022 में जम्मू और सांबा जिले के लोगों को रिंग रोड का तोहफा मिलना तय है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने काम में तेजी लाते हुए संबंधित ठेकेदार को हर हाल में मई 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जम्मू रिंग रोड से जम्मू के सौंदर्यीकरण में बढ़ोत्तरी होने के साथ सांबा और जम्मू में यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस रिंग रोड से शहर में वाहनों से होने वाले जाम और प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलेगी। 58 किलोमीटर लंबा रिंग रोड सांबा जिले के राया मोड़ से शुरू होकर जम्मू जिले के कंगरेल, भलवाल, कोट खेरी से होते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जगती से जुड़ेगा।
विज्ञापन

कुल मिलाकर जम्मू जिले के 54 व सांबा जिले के छह गांव रिंग रोड के संपर्क में आ रहे हैं। चार लेन वाले रिंग रोड पर आठ बड़े और 101 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इसके अलावा 308 पुलिया, दो बड़े पुल और दो सुरंगें भी रिंग रोड की सुंदरता को बढ़ाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में रिंग रोड के निर्माण की आधार शिला रखी थी। रिंग रोड पर करीब 2024 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू रिंग रोड का निर्माण होने के बाद जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले सैन्य वाहनों के अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले ट्रकों व बसों को जम्मू शहर से आने की बजाय रिंग रोड से ही भेजा जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि मई 2022 तक जम्मू रिंग रोड का लोकार्पण हो जाए, यह लक्ष्य लेकर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed