{"_id":"64bc37a0602f0608e1079324","slug":"development-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-180-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लाखों से बना नया बस अड्डा, परेशानी के बावजूद खोलने को तैयार नहीं नप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लाखों से बना नया बस अड्डा, परेशानी के बावजूद खोलने को तैयार नहीं नप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा में हाईवे पर खड़ी होती हैं सुपर फास्ट और मिनी बसें, जाम लगा रहता
अन्य वाहनों को रास्ता न मिलने पर करना पड़ता परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में लाखों रुपये की लागत से नया बस अड्डा बनाया गया, ताकि जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाली सुपर फास्ट बसों और मिनी बसों को खड़ा किया जा सके। लेकिन, ऐसा अब तक हो न सका। बस अड्डा बन कर तैयार है, लेकिन नगर परिषद इसे शुरू करने में नाकाम रही है। इससे मार्ग से गुजरने वालों को भारी परेशानी होती है। फिलहाल नप एक वर्ष तक इस बस अड्डे को खोलने के मूड में भी नहीं है।
स्थानीय विकेश अंबा, पूर्व सरपंच रीना चौधरी, दुकानदार कमल भट्टी, रघुवीर सिंह, आदि ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से बस अड्डा शुरू नहीं हो पाया है। कई बार अड्डे के उद्घाटन किए गए। पुलिस की देख रेख में अड्डे को शुरू करवाया जाता रहा, लेकिन वह सुचारू नहीं रहा। बसें हाईवे के दोनों किनारों पर ही खड़ी की जाती हैं, जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। ज्यादातर बसें बीच सड़क पर खड़ी होती हैं, जिससे जाम की भी स्थिति बनी रहती है। यही नहीं, संपर्क मार्गों पर चलने वाली मिनी बसें भी मार्गों पर ही खड़ी की जा रही हैं। इससे अन्य वाहनों को गुजरने का रास्ता ही नहीं मिलता।
लोगों के अनुसार हाईवे पर सुपर फास्ट बसों के खड़े रहने से कई हादसे हो चुके हें। गत वर्ष पानी बेचने वाले को एक सुपर फास्ट बस ने कुचल दिया था। वहीं, यात्रियों को उठाने के चक्कर में ये बसें बीच में ही खड़ी हो जाती हैं। यात्रियों को लेने के लिए अचानक ब्रेक मारने के कारण कई छोटे वाहन यहां आपस में टकरा चुके हैं। बीते माह भी तीन कारें आपस में टकराने से टूट गई थीं। सांबा में फ्लाईओवर बनने के समय करीब डेढ़ वर्ष तक नगर परिषद ने बस अड्डे को हाईवे के ठेकेदार को दे रखा था। ठेकेदार काम खत्म कर चला गया, लेकिन अड्डा अब भी मिट्टी के बड़े-बड़े ढेरों से पटा पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नये बस अड्डे को शुरू करवाया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
-- --
नए बस अड्डे पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। आधार तल से जो मिट्टी निकाली जा रही है, वह वहां पड़ी है। यहां 20 दुकानें बनाई जा रही हैं। एक वर्ष में यह परियोजना पूरी होगी। इस कारण बसें वहां खड़ी नहीं की जा रही हैं।
- पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा