फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in arnia

Jammu News: नई होगी मंडी<bha>;</bha> नियम भी होंगे नए, बैठक में करेंगे तय

विज्ञापन
Development in arnia
अरनिया में सब्जी मंडी खोलने की तैयारियां तेज, बस अड्डे से हटाया कचरा
विज्ञापन

निदेशक अर्बन लोकल बॉडी के साथ बैठक करने की तैयारी में नपा ईओ
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बस अड्डे पर बनी नई सब्जी मंडी को खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका ने बस अड्डे से मंडी के सामने कचरा हटा दिया है। रोज का कचरा भी अब यहां नहीं फेंका जा रहा। इससे मंडी खुलने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नपा अधिकारी के साथ उनकी बैठक जल्द होगी। इसमें नई मंडी के नियमों का पता चल जाएगा।
व्यापारियों ने बताया कि मौजूदा मंडी में आठ व्यापारी काम कर रहे हैं, और 16 व्यापारियों के पास मंडी के प्रमाण पत्र हैं। उन्होंने बताया कि नई मंडी में शिफ्ट करने के लिए व्यापारियों की जगह चिह्नित की जाएगी। उसके लिए नपा की तरफ से जगह की दरें बढ़ाई जाएंगी या एक मुश्त रकम अदा की जाएगी, इन सभी मुद्दों पर अभी संशय है। बैठक के बाद ही पता चलेगा कि नई मंडी के लिए भी नपा के साथ एग्रीमेंट होगा या पुराने एग्रीमेंट के साथ ही आगे काम चलता रहेगा। व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा समय में जो लोग मंडी में काम कर रहे हैं, उन्हें नई मंडी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


व्यापारी जीतराज सैनी ने कहा कि नपा को व्यापारियों के साथ बैठक करनी चाहिए। इसमें नियम व शर्तें नए सिरे से बतानी चाहिए। ताकि, समय रहते व्यापारी अपना बंदोबस्त कर सकें। वहीं, व्यापारी जनकराज उर्फ लाहौरी ने बताया कि नपा को पुराने व्यापारियों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। नई मंडी के लिए पहले पुराने व्यापारियों को जगह मुहैया करवानी चाहिए। उसके बाद नए व्यापारियों को मौका देना चाहिए। नई मंडी में जगह के अनुसार ही नए प्रमाण पत्र जारी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

व्यापारियों के साथ बैठक से पहले निदेशक अर्बन लोकल बॉडी के साथ एक बैठक की जाएगी। इसमें नई मंडी की दरें और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उसके बाद व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें नई मंडी में शिफ्ट किया जाएगा।
- गुरजीत सिंह, नपा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed