फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in arnia

Jammu News: अरनिया में तमाला क्षेत्र में लगेगा कचरा निस्तारण प्लांट

विज्ञापन
Development in arnia
राजस्व विभाग ने अरनिया नपा को निशानदेही कर सौंपी 5 कनाल जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तहसील प्रशासन ने अरनिया नगरपालिका को तमाला क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए 5 कनाल जमीन राजस्व विभाग ने मुहैया करा दी है। मंगलवार को नपा ईओ रवि सैनी, चेयरमैन रमेश सैनी और नायब तहसीलदार अरनिया देशराज की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने जमीन की निशानदेही की।
अरनिया नपा को कचरा मुक्त बनाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की बहुत जरूरत थी। इस मुद्दे को नपा अधिकारी, चेयरमैन और पार्षदों ने माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम में उजागर किया था। इस पर 6 महीने से काम चल रहा था, और उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद नपा को जमीन स्थानांतरित कर दी गई है। नपा ईओ ने बताया कि नपा को जमीन मिल गई है। निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का डीपीआर बनाने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही डीपीआर बनने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद तत्काल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लांट में कचरे का निस्तारण किया जाएगा। इससे खाद बनेगा और नगरपालिका का राजस्व बढ़ेगा।
--
6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जगह चिन्हित कर दी गई है। जल्द ही अरनिया कस्बे को कचरा मुक्त बनाने के लिए उसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed