फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in Akhnoor

Jammu News: पंचायत धन्ना जलाडा और घार में पौने दस करोड़ से बनाए जा रहे डगवेल

विज्ञापन
Development in Akhnoor
डीडीडी सदस्य सुरेश शर्मा ने कराई दो नई परियोजनाओं के निर्माण कार्य की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने शुक्रवार को चौकी चौरा की पंचायत धन्ना जलाडा और पंचायत घार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 9 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से दो नई परियोजनाओं का कार्य का शुरू कराया। पंचायत धन्ना जलाडा के सुलिया में 6 करोड़ 71 लाख रुपये से डगवेल बनेगा। इसमें फिल्ट्रेशन प्लांट, दो 10 हजार गैलन वाले और दो 5 हजार गैलन वाले पानी के टैंक बनेंगे और पुराने पाइप बदले जाएंगे। जिन घरों में नल नहीं हैं, वहां नल लगाए जाएंगे। इससे धन्ना, जलाडा, सुलिया खोखरा आदि गांवों को लाभ मिलेगा।

वहीं, 2 करोड़ 98 लाख की लागत से घार में डगवेल का निर्माण किया जाएगा। इसमें फिल्ट्रेशन प्लांट, 10 हजार गैलन वाला पानी का टैंक, नई पाइप लाइन इत्यादि शामिल है। इस डगवेल से गांव कनाह, घार अपर, कटवारी, सिदडा बराल मोहल्ला, चनियाल मोहल्ला, सयोटी, बाड मोहल्ला, आदि को पानी मिलेगा। डीडीसी सदस्य ने कहा कि दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लोगों को अक्सर पानी की समस्या रहती है। दोनों डगवेलों का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। मौके पर सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच हरबंस लाल, सरपंच चुन्नीलाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed