Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

Jammu News: तवी नहर और केनाल हेड के किनारे होंगे हरे-भरे, नए लुक में दिखेगा रघुनाथ बाजार

विज्ञापन
development
जम्मू। मंदिरों के शहर को सुंदर बनाने के लिए तीन प्रोजेक्ट पर फरवरी से काम शुरू होगा। रघुनाथ मंदिर बाजार का स्वरूप बदेगा। केनाल हेड और तवी नहर जोन-1 से गोरखा नगर तक ग्रीन स्पेस बनाएं जाएंगे। पार्कों के साथ रघुनाथ बाजार में फुटपाथों का जीर्णोद्धार होगा। इस काम पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नहरों और फुटपाथों के किनारे फूल-पौधे भी उगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सभी दुकानों के लिए एक जैसे साइन बोर्ड होंगे। पुराने शहर में हेरिटेज ट्रेल प्रोजेक्ट में काम चल रहा है। अब फरवरी से रघुनाथ मंदिर बाजार में काम शुरू होगा। सर्कुलर सड़क का स्वरूप भी बदला जाना है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ और नालियां बनाई जानीं हैं। मौजूदा समय में एक तरफ फुटपाथ है। इसी तरह केनाल हेड में ग्रीन स्पेस बनाया जाना है। इसमें चार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके किनारे पार्कों को विकसित किया जाएगा। यहां पर सुबह-शाम लोग घूमने आते हैं। एक किलोमीटर लंबा ग्रीन स्पेस बनाया जाना है।
विज्ञापन

वहीं, तवी केनाल जोन-1 से गोरखा नगर में भी ग्रीन स्पेस तैयार होगा। नहर किनारे पौधे रोपे जाएंगे। इस पर भी पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां पर पार्कों की हालत में सुधार होगा। साथ ही निर्माणाधीन पार्क का काम पूरा होगा। सड़क किनारे लोगों को बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फरवरी के अंत तक काम शुरू किया जाएगा। ये सभी काम इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाहु फोर्ट सड़क का भी होगा जीर्णोद्धार
स्मार्ट सिटी परियोजना में बाहु फोर्ट सड़क का जीर्णोद्धार होगा। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इस कारण सड़क किनारे फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच, दीवारों पर पेटिंग और अन्य काम होंगे। इस पर छह करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। सड़क किनारे पार्किंग सुविधा भी मिलेगी।

---
कोर्ट
ग्रीन स्पेस बनने से लोगों को सैर-सपाटे के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। इलाका पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। निर्माणाधीन पार्क का काम अब पूरा हो सकेगा।
- शाम लाल, पार्षद, वार्ड-48
--------
शहर के सौंदर्यीकरण पर काम शुरू किया जा रहा है। रघुनाथ मंदिर बाजार का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही केनाल हेड और तवी नहर से गोरखा नगर तक ग्रीन स्पेस बनाने पर काम शुरू होगा।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed