Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

Jammu News: कठुआ जिले के किसानों को मिलेगा नए कृषि विज्ञान केंद्र का तोहफा

विज्ञापन
development
जम्मू। कठुआ जिले के किसानों को नए साल में कृषि विज्ञान केंद्र का तोहफा मिलने जा रहा है। शेर-ए कश्मीर कृषि, विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू जिले की बनी तहसील के गांव पलाख में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने स्कॉस्ट को 121 कनाल और 11 मरला भूमि ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के बाद कठुआ जिले के बिलावर, बसोहली, बनी के अलावा अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के किसानों को फसलों की नई किस्मों, तकनीकों की जानकारी लेने के अलावा कृषि के क्षेत्र में कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं, मिट्टी की जांच करवाने के लिए जम्मू में स्कॉस्ट में नहीं आना पड़ेगा। अपने जिले में भी कृषि क्षेत्र में हो रहे नए आविष्कारों व तकनीकी जानकारियां हासिल हो पाएंगी।
विज्ञापन

स्कॉस्ट के वीसी प्रो. जेपी शर्मा ने राजस्व विभाग से कठुआ जिले में नए कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे कठुआ जिले के किसानों को लाभ होगा। उन्हें फसलों की नई किस्मों की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र में मिलने के अलावा उद्यमिता कोर्स भी केंद्र में करवाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार के विषयों पर शोध कार्य भी केंद्र में होंगे। किसान मिट्टी की जांच भी वहां करवा पाएंगे। प्रो. शर्मा के अनुसार कठुआ के बाद उधमपुर जिले में भी कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed