{"_id":"61156e5a8ebc3e794e600b05","slug":"development-billawer-news-jmu241459529","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच से दुर्घटना का अंदेशा, मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच से दुर्घटना का अंदेशा, मरम्मत की मांग
विज्ञापन
धार डूगनू सड़क पर बने पुल की क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच दे रही हादसों को न्योता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। धार डूगनू सड़क पर भनी दरिया के ऊपर बनाए पुल की अप्रोच क्षतिग्रस्त होने के कारण गुजरने वाले वाहनों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि अप्रोच को जल्द ठीक कर किसी अनहोनी को होने से रोका जाए।
माल वाहन चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि दरिया में पिछले दिनों आई बाढ़ से पुल की एप्रोच को क्षति पहुंची है, जिससे वाहनों को पुल पार कराने में काफी दिक्कतें आती हैं। वरिष्ठ नागरिक खेम सिंह ने बताया कि सड़क से पुल को जोड़ने वाली जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे रात में किसी पैदल यात्री के साथ भी हादसा हो सकता है। डिंपल शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं।
सतपाल पुरोहित का कहना है कि इस सड़क से बहुत वाहन गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच के कारण यहां कोई भी हादसा हो सकता है। अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शायद लोक निर्माण विभाग कोई हादसा होने का इंतजार कर रहा है। तब ही उनकी आंखें खुलेंगी। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क के क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को ठीक किया जाए। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग महानपुर के एईई बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त हुई अप्रोच को ठीक कर दिया जाएगा।