फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development activities should be promoted in Transport Nagar

Jammu News: ट्रांसपोर्ट नगर में विकास गतिविधियों को दिया जाए बढ़ावा

विज्ञापन
Development activities should be promoted in Transport Nagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मोटर पाटर्स डीलर एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट नगर की बैठक अध्यक्ष राजिंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए और दुकानदारों को राहत पहुंचाई जाए। विकास कार्य न होने से दुकानदार और लोग परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया जाए और रास्तों सहित सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। यहां पर बसें, ट्रक और कारें पार्क रहती है। इससे जाम लगता है। रास्तों को ग्रिल से कवर किया जाए। इससे आवाजाही करना लोगों को आसान रहेगा।
विज्ञापन

यार्ड नंबर एक से सात में चल रहे विकास गतिविधियों में नियम को ध्यान में रखा जाए। उसी के अनुसार काम करवाया जाए। सड़कों किनारे टायल का काम न करवाया जाए। भारी भरकम ट्रकाें की आवाजाही से नुकसान हो सकता है। आगामी तीस वर्षों के लिए विकास कार्यों को तबज्जो दी जाए और काम करवाया जाए। इस मौके पर एस. जसविंद्र सिंह, सतीश कुमार, संजय डोगरा, परविंद्र सिंह, अशोक कुमार, शाम सिंह और रमन गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed