फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Detective network busted in Ladakh for defense preparedness

लद्दाख में रक्षा तैयारियों की टोह ले रहे जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़

Sun, 31 May 2020 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/मुंबई Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 01:59 AM IST
सार

  • मुंबई से वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के साथ एक गिरफ्तार
  • पांच सिंबॉक्स एक्सचेंज, 223 सिम कार्ड, लैपटॉप, रूटर और 10 मोबाइल फोन मिले

विज्ञापन
Detective network busted in Ladakh for defense preparedness

विस्तार

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन में तनाव के बीच लद्दाख में रक्षा तैयारियों की टोह ले रहे जासूसी नेटवर्क का मुंबई में भंडाफोड़ हुआ है। सैन्य खुफिया तंत्र के इनपुट पर मुंबई पुलिस और जेएंडके पुलिस ने मुंबई के गोवंडी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इस शख्स से पांच अवैध ‘वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (वीओआईपी) एक्सचेंज, 223 सिमकार्ड, लैपटॉप, दो रूटर और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय समीर कादर अलवरी के रूप में हुई है। इस नेटवर्क के आईएसआई से लिंक जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि लद्दाख में पांच मई के बाद से चीन के साथ तनाव के चलते कुछ संदिग्ध फोन कॉल आने लगीं। इसमें कुछ कॉल सैन्य कर्मियों को भी आईं। कॉलर खुद को भारतीय खुफिया एजेंसी से जुड़ा बताकर लद्दाख में रक्षा तैयारियों की जानकारी मांग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य एक्सचेंज में तैनात कर्मियों को पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव से जुड़ी कॉल को भांपने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। बताया जा रहा है कि यह कॉल अंतरराष्ट्रीय थीं लेकिन इसके नंबर भारतीय थे। लगातार की गईं कॉल के लिए दो नंबरों का इस्तेमाल हुआ। इसके तुरंत बाद सैन्य खुफिया तंत्र की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और मुंबई पुलिस ने गोवंडी में छापा मार कर आरोपी को दबोच लिया।

समान नंबरों से ज्यादा कॉल ने बढ़ाया शक

मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डिटेक्शन-1) अकबर पठान ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि खास नंबरों से लगातार ज्यादा कॉल की जा रही थीं। इसके आईएमईआई नंबर भी लगातार बदले जा रहे थे। क्राइम ब्रांच ने गोवंडी स्थित नटवर पारेख कंपाउंड में छापा मारकर यह भंडाफोड़ किया। यहां अंतरराष्ट्रीय कॉल को वीओईपी में बदलकर इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलवामा में आईईडी लगी कार से कनेक्शन भी जांचा जा रहा

जासूसी नेटवर्क को अभी तक लद्दाख के सैन्य प्रतिष्ठानों से जोड़कर ही देखा रहा है। लेकिन, पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं नेटवर्क का पुलवामा में आईईडी से लदी कार से तो कोई कनेक्शन नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed