फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Despite paying taxes, the people of Gomanhasa are suffering from severe lack of basic facilities and adminis

अमर उजाला संवाद: 'टैक्स देकर भी हमें मिलीं गड्ढों वाली सड़कें, पीने का साफ पानी तक नहीं... इलाज तो दूर की बात'

Mon, 23 Jun 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

टैक्स चुकाने के बावजूद घो मन्हासा और आसपास के गांवों के लोग गड्ढों वाली सड़कों, साफ पानी, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। जन संवाद में लोगों ने स्थानीय प्रशासन की अनदेखी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Despite paying taxes, the people of Gomanhasa are suffering from severe lack of basic facilities and adminis
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित घो मन्हासा म्यूनिसिपल कमेटी के सभागार में आसपास के गांवों के लोग रविवार को इकट्ठा हुए। सभी की शिकायतें और दर्द लगभग एक जैसा ही था। वे कहते हैं कि टैक्स देते हैं, पर हमें हर रोज गड्ढे वाली सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। वर्षों से ऐसा ही है। पीने का साफ पानी तक नहीं मिलता। चिकित्सा सुविधाएं भी जम्मू पहुंच कर ही मिल पाती हैं। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन, सरपंच, पूर्व सरपंच, विद्यार्थी, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 

विज्ञापन


रिंग रोड पर नाका होना चाहिए, पर कहीं कोई सुनवाई नहीं है, रिंग रोड नशा तस्करों और नशेड़ियों का अड्डा बन गई है। इस सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है। हमारे इलाके में बिजली की समस्या है। रात में बिना रोक-टोक तस्कर गायों को लेकर जा रहे हैं। बैठकों में कई बार मुद्दे उठाए गए, पर हालात जस के तस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed