{"_id":"68063dff795db0ef42087fa4","slug":"despite-landslides-and-rain-the-groom-took-his-procession-and-reached-the-bride-s-house-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन पाने के लिए पैदल चला दूल्हा: भूस्खलन भी नहीं रोक पाया कदम, समय पर सजी रामबन की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन पाने के लिए पैदल चला दूल्हा: भूस्खलन भी नहीं रोक पाया कदम, समय पर सजी रामबन की बरात
Mon, 21 Apr 2025 06:18 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:18 PM IST
सार
भूस्खलन और बंद सड़कों के बीच रामबन निवासी हशकूर अहमद ने कई किलोमीटर पैदल चलकर अपनी शादी समय पर पूरी की और दुल्हन को घर लाए।
विज्ञापन
रामबन शादी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रहने वाले हशकूर अहमद की शादी तय समय पर हुई, लेकिन उसे निभाने के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। बारिश और भूस्खलन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को ठप कर दिया, जिससे हशकूर को अपनी दुल्हन के गांव नील गंगन्न तक पहुंचने के लिए मुश्किल रास्तों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
हशकूर ने बताया कि वे सुबह छह बजे घर से निकले, लेकिन रास्तों में फैले मलबे और सड़कों की दुर्दशा के कारण गाड़ी नहीं चल सकी। उन्हें और उनके परिवार को मजबूरन पैदल चलना पड़ा। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को फिर से कई किलोमीटर पैदल चलकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
हशकूर ने कहा हम पहाड़ी इलाके के लोग हैं, पैदल चलना हमारे लिए मुश्किल नहीं, लेकिन हमारे साथ आए बुजुर्ग और बच्चे बहुत परेशान हुए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सड़कों को जल्दी से जल्दी साफ किया जाए क्योंकि अभी भी सैकड़ों लोग राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: सपनों की मंजिल दूर, जेब खाली: झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूर जम्मू में बेबस, धर्मशाला में ले रहे शरण