फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Despite AGMUT cadre shortage of IAS officers in Jammu and Kashmir persists

जम्मू-कश्मीर: एजीएमयूटी कैडर में आने के बाद भी आईएएस की कमी बरकरार

Sun, 31 Oct 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 04:29 PM IST
सार

आईएएस अधिकारियों की कमी के चलते कई विभागों में प्रशासनिक सचिव से लेकर जिला उपायुक्त तक जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तैनात हैं।

विज्ञापन
Despite AGMUT cadre shortage of IAS officers in Jammu and Kashmir persists
Secretariat Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सिविल सर्विसेज के जम्मू कश्मीर कैडर को खत्म कर एजीएमयूटी कैडर के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को लाए जाने के बावजूद आईएएस अफसरों की कमी बरकरार है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 137 आईएएस अफसरों की क्षमता है, जबकि सामान्य प्रशासनिक विभाग के रिकॉर्ड के तहत प्रदेश में 58 आईएएस अफसर हैं। इनमें से सीनियर आईएएस अफसर जिसमें प्रदीप कुमार त्रिपाठी एक जून 2020 से केंद्रीय डेपुटेशन पर हैं।
विज्ञापन


वरीयता में दूसरे नंबर के आईएएस अधिकारी सुधांशु पांडे, तीसरे नंबर के आईएएस संदीप कुमार नाइक के अलावा सातवें नंबर पर आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल, आठवें नंबर पर आईएएस अधिकारी शांतमनु, अशोक कुमार परमार केंद्रीय डेपुटेशन पर सालों से हैं। वर्तमान में 50 आईएएस अफसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ आईएएस अफसर उमंग नरुला केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल के सलाहकार हैं। आईएएस अधिकारी पवन कोतवाल भी लद्दाख में हैं। वहीं कुछ आईएएस अधिकारी इंटर स्टेट डेपुटेशन पर प्रदेश में काम कर रहे हैं। इनमें मंडलायुक्त डा राघव लंगर, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितेश्वर कुमार, सूचना निदेशक राहुल पांडे, आईआरएस अधिकारी रंजन प्रकाश ठाकुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed