फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Desperate terrorist organization using women OGW, female petrol bomber arrested

जम्मू-कश्मीर: हताश आतंकी संगठन महिला ओजीडब्ल्यू का कर रहे इस्तेमाल, महिला पेट्रोल बम हमलावर गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 02:24 AM IST
सार

सोपोर में सुरक्षाबलों के बंकर पर पेट्रोल बम हमला करने वाली महिला बारामुला की हसीना अख्तर की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।  2008 में वह आसिया अंद्राबी के संपर्क में आई थी। 

विज्ञापन
Desperate terrorist organization using women OGW, female petrol bomber arrested
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सख्ती से हताश आतंकी संगठनों ने अब महिला ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सोपोर में सुरक्षा बलों के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाली महिला की शिनाख्त बारामुला की हसीना अख्तर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

हसीना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी

हसीना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 2008 में पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी एवं दुख्तरान-ए-मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी के संपर्क में आई थी। आसिया फिलहाल जेल में बंद है। 

विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की तस्वीर कैद हो गई

पेट्रोल बम हमले के बाद विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की तस्वीर कैद हो गई। सोपोर तथा हंदवाड़ा में उसके बारे में छानबीन करने पर सुरक्षा बलों को उसकी शिनाख्त करने में कामयाबी मिली। पेट्रोल बम फेंकने वाली हसीना अख्तर (38) के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का नापाक इरादों के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा

इनमें से एक 2021 में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के पोस्टर चिपकाने से संबंधित है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सख्ती का सामना कर रहे आतंकी संगठनों की ओर से अब महिलाओं का नापाक इरादों के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है।

पिछले साल दिसंबर से जमानत पर बाहर

इनमें ग्रेनेड हमले करने के साथ ही कुरियर के रूप में इस्तेमाल शामिल है। हनाफि या स्कूल से दसवीं कक्षा पास करने वाली अख्तर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2021 में गिरफ्तार किया था। वह पिछले साल दिसंबर से जमानत पर बाहर है।

कई महिलाएं पुलिस रडार पर

आईजी विजय कुमार ने बताया कि हसीना लश्कर-ए-ताइबा के ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रही थी। अब हताश आतंकी तंजीमों ने इनका सहारा लेना शुरू कर दिया है। पिछले साल श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके नौगाम में एक भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर हमला हुआ था। 



इसमें दो महिलाओं ने आतंकवादियों की मदद की थी। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। ऐसी कुछ और महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं और हम उनसे पेशेवर तरीके से निपट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed