डिप्टी सीएम ने कश्मीर में बाढ़ के हालातों की समीक्षा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कश्मीर के बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा हैं कि वह खराब मौसम से क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे की बहाली जल्द सुनिश्चित करें। वहीं लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने भारी बारिश से कश्मीर में सड़कों व पुलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया।
उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर में अधिकारियों की बैठक में बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्रभावित इलाकों में बिजली बहाली जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूप स्थापित करने की भी हिदायत जारी की।
उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर शहर के विभिन्न इलाकों का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को जल भराव वाले इलाकों से पानी को जल्द निकालने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा अतिरिक्त पंपों का प्रयोग भी किया जाए।
लोक निर्माण मंत्री ने भी की नुकसान की समीक्षा
वहीं लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में भारी बारिश से सड़कों व पुलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री को इस अवसर पर बताया गया कि अनंतनाग में 25 सड़को, तीन पुलों को नुकसान पहुंचा है। कुलगाम में 12 सउ़कों व सात पुलों, पुलवामा में 43 सड़कों व दो पुलो, शोपिया में 17 सड़को, श्रीनगर में 17 सड़कों व एक बैली पुल को नुकसान पहुंचा है।