फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deputy Cm nirmal singh visited to gmc hospital Jammu & kashmir

अरनिया सीजफायर में घायलों का हाल जानने जीएमसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह

Sun, 17 Sep 2017 07:31 PM IST
jammu
jammu Updated Sun, 17 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Deputy Cm nirmal singh visited to gmc hospital Jammu & kashmir
उप मुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना - फोटो : अमर उजाला
अरनिया में सीजफायर उल्लंघन में घायल स्थानीय लोगों का हाल जानने जीएमसी में उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पांच घायलों से मुलाकात की और मृतक महिला के परिवार से मिलकर उनके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सिंह ने कहा कि पाक लगातार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है, लेकिन भारतीय सेना भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हट रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों से बार्डर इलाके के लोग बहादुरी दिखाते हुए अपने घरों में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। जिसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाया जा रहा है। मृतक रतनो देवी के पति चुन्नी लाल को उन्होंने ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा महकमा उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो जीएमसी प्रशासन से कह सकते हैं।
विज्ञापन


उनके इलाज का पूरा जिम्मा राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही बार्डर इलाकों में हालिया स्थिति पर उन्होंने विभागीय अफसरों को नजर बनाए रखने को कहा। उप मुख्यमंत्री के जीएमसी पहुंचने पर आईजी एसडी सिंह जम्वाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जीएमसी अधीक्षक दारा सिंह को उप मुख्यमंत्री ने सभी सुविधाएं देने की बात कही। हालांकि रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, डिवकाम, एडीसी अरुण मन्हास और आईजी एसडी सिंह जम्वाल भी घायलों का हाल जानने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed