फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deputy cm nirmal singh rubbishes syed ali shah geelani's demand

गिलानी भी जा सकता है सलाखों के पीछे

Sat, 02 May 2015 08:58 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
deputy cm nirmal singh rubbishes syed ali shah geelani's demand

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर मसर्रत आलम की तरह कार्रवाई करने का रियासती सरकार विचार कर रही है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि पाक झंडे लहराना और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मसर्रत की तरह इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंद अलगाववादी मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए पाक झंडे लहराने जैसी निंदनीय वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


जहां तक सरकार का सवाल है तो देश की एकता और अखंडता के लिए सरकार सचेत है। मसर्रत आलम पर जिस तरीके से कानून ने अपना काम किया, इस मामले में भी कानून वही काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा हिंदू परंपराओं के तहत होते आई हैं और आगे भी होगी। किसी अलगाववादी या अन्य तत्वों को इसमें व्यवधान खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ श्रद्धालुओं का शानदार स्वागत होगा और सरकार सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त करेगी।

गिलानी पीएसए के तहत गिरफ्तार हो: भाजपा

deputy cm nirmal singh rubbishes syed ali shah geelani's demand

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर कार्रवाई की मांग की है। मसर्रत आलम की तरह गिलानी को भी पीएसए लगाकर तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

श्री अमरनाथ यात्रा की अवधि कम करने संबंधी बयान और त्राल में देश विरोधी रैली निकालने और पाक झंडे लहराए जाने की निंदा करते हुए पत्रकार वार्ता में सेठी ने कहा कि यह सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जनता का समर्थन न मिलने से अब गिलानी ने शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए श्री अमरनाथ यात्रा जैसे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप किया है।

रियासत में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड स्वायत्त संस्था है, श्री अमरनाथ यात्रा की अवधि का फैसला वही करती है। अन्य किसी को धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है। श्री अमरनाथ यात्रा से कश्मीर घाटी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed