{"_id":"5a3bf6ab4f1c1b86698c3210","slug":"deputy-cm-nirmal-singh-meets-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, सौंपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह, सौंपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर रियासत के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सरकार में भाजपा के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकास गतिविधियों की स्थिति और प्रधानमंत्री विकास पैकेज के बारे में जानकारी दी। स्थानीय निकाय तथा पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार अगले वर्ष पंचायती चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
उन्होंने वेयरहाउस में हैबिटेट सेंटर की स्थापना और तवी रिवर फ्रंट परियोजना के शुभारंभ के लिए नींव पत्थर रखने का भी न्योता दिया। प्रधानमंत्री को दलाई लामा तथा मुख्य पादरी डेसमंड टुटु और डोगलस अब्रामस द्वारा लिखी पुस्तक द बुक आफ ज्वाय भेंट की।
विज्ञापन
हिमाचल तथा गुजरात में सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई देते कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति स्पष्ट जनमत है।उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट कर उन्हें रियासत के हालात तथा कानून व्यवस्था की जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के साथ सामुदायिक-व्यक्तिगत बंकरों के निर्माण, पीओके शरणार्थियों के पैकेज की औपचारिकताएं पूरी करने और वेस्ट पाक रिफ्यूजियों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में एसपीओ की नई भर्ती शुरू करने के लिए भी कहा। केंद्रीय गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।