फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deployment of 60 officers along with two nodal officers in Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए प्रशासन का मास्टर प्लान तयार, हर मोर्चे पर अफसर मुस्तैद

Wed, 18 Jun 2025 01:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

श्री अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सरकार ने दो नोडल अधिकारियों सहित कुल 60 अफसरों की विशेष तैनाती की है। बालटाल में डॉ. शाहिद इकबाल और पहलगाम में राहुल यादव यात्रा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
Deployment of 60 officers along with two nodal officers in Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की फौज उतार दी है। दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 58 अन्य अधिकारियों की तैनाती अलग-अलग जगहों पर की गई है। यह सभी अधिकारी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनाती वाली जगह पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। इनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी को बालटाल में नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। जबकि ऊर्जा विकास निगम के एमडी राहुल यादव पहलगाम की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारी श्री अमरनाथ यात्रा पर बारीकी से नजर रखेंगे।
विज्ञापन


साथ ही यात्रा के सफल आयोजन में जुटी अन्य सभी एजेंसियों के साथ समन्वय करेंगे। दोनों अधिकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।इसके अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड में अधिकारियों को शिविर निदेशक और अतिरिक्त निदेशक के तौर पर तैनात किया है। प्रदेश भर के 58 अधिकारियों की तैनाती अगल-अलग जगहों पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आदेशों में सभी अधिकारियों को उनके कार्य से मुक्त करने की बात कही है। अधिकारियों की तैनाती श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के माध्यम से की गई है। अधिकारी प्रतिनियुक्ति के दौरान अपने-अपने तैनाती वाली जगहों से ही वेतन प्राप्त करेंगे। यात्रा की समाप्ति के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने पुराने कार्यक्षेत्र को वापस लौट जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा मार्ग की सुरक्षा चाक-चौबंद, हेलिकॉप्टर से नहीं जा सकेंगे पवित्र गुफा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed