फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Admissions for NEET MD, MS, PGD courses begin in dental colleges

जम्मू: डेंटल कॉलेजों में नीट एमडी, एमएस, पीजीडी कोर्स में दाखिले शुरू, इस रैंक तक के अभ्यर्थी होंगे काउंसलिंग

Sun, 24 Sep 2023 11:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Updated Sun, 24 Sep 2023 11:33 AM IST
सार

सरकारी और प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में नीट एमडी, एमएस, पीजीडी और एमडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए शनिवार से काउंसलिंग शुरू हुई है। पहले दिन संस्थानों में एक से लेकर 400 रैंक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
Jammu Admissions for NEET MD, MS, PGD courses begin in dental colleges
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सरकारी और प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में नीट एमडी, एमएस, पीजीडी और एमडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए शनिवार से काउंसलिंग शुरू हुई है। पहले दिन संस्थानों में एक से लेकर 400 रैंक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया। साढ़े 8 से लेकर 10 बजे तक बोर्ड कार्यालय जम्मू व श्रीनगर में आरक्षित और अनरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पहुंचे।

विज्ञापन


24 सितंबर को 401 से लेकर 904 रैंक तक के अभ्यर्थी साढ़े 8 से 10 बजे तक काउंसलिंग में शामिल होंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक एमडीएस में 1 से 65 तक रैंक प्राप्त करने वाले काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


वहीं, आयुष बीपीटी कोर्स में प्रवेश के लिए 22 से 25 सितंबर तक काउंसलिंग जारी रहेगी। नीट में प्राप्त रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज भी साथ लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed