जम्मूः नहीं थम रहा डेंगू का डंक, पांच नए मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 164, इन बातों पर ध्यान दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 164 तक पहुंच गया है। अब तक सांबा 55 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है। जम्मू 47 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।
विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में अधिक गिरावट न होने से अभी पॉजिटिव मामलों का आना जारी रह सकता है। हालांकि राहत यह है कि अभी किसी पॉजिटिव मामले में आधिकारिक तौर पर कोई मौत नहीं हुई है।
नए पांच मामलों में चार जम्मू और एक कठुआ में सामने आया है। कठुआ में अब तक 21 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का आना जारी है। डेंगू की दहशत से लोग बड़ी संख्या में टेस्ट के लिए निजी लेबोरेटरी में पहुंच रहे हैं, लेकिन डेंगू विशेषज्ञों के अनुसार हर बुखार डेंगू नहीं है।
डेंगू पीड़ित यह डाइट लें
वायरल बुखार में भी बाजार से हो रहे टेस्ट में पॉजिटिव आता है, लेकिन इसे डेंगू नहीं कहा जा सकता। डेंगू की पुष्टि एलिजा आईजीएम टेस्ट से होती है। डेंगू जानलेवा नहीं है, लेकिन इसमें एहतियात बरतने की जरूरत है। मौजूदा समय में वायरल बुखार भी सक्रिय है, जो 3-5 दिन तक रहता है। बुखार के दौरान शारीरिक क्षमता कमजोर पड़ने से प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। मानव शरीर में सामान्य तौर पर प्लेटलेट्स ढाई से पौने दो लाख तक होती हैं। इसकी संख्या चालीस हजार से नीचे नहीं आनी चाहिए।
अगर आप डेंगू से पीड़ित हैं तो घबराएं नहीं। इसमें डॉक्टर की सलाह पर बुखार और एंटीबायोटिक दवाओं के साथ खुलकर तरल पदार्थ लें। शरीर में किसी भी सूरत में तरल पदार्थ की कमी न हो। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल, दही का पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। तरल पदार्थों से शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा संतुलित रहती है।