फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue alert

डेंगू और वायरल बुखार के लक्षण एक जैसे, टेस्ट से पहचानें

विज्ञापन
Dengue alert
जम्मू। इस समय डेंगू और वायरल बुखार हावी है। शहर के लगभग हर तीसरे घर में डेंगू के संदिग्ध बुखार का मरीज है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू और वायरल बुखार के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं। डेंगू की एलिजा आईजीएम (इम्यूनग्लोबिन एम) और एनएस 1 (नान स्ट्रक्चल प्रोटीन 1) टेस्ट से ही पुष्टि होती है, लेकिन बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार से भ्रमित होकर लोग टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में पहुंच रहे हैं। इससे उनकी जेब ढीली होने के साथ बड़ी संख्या में मरीज गैर जरूरी डेंगू का उपचार भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ जम्मू डॉ. जेपी सिंह बताते हैं कि आईजीएम और एनएस 1 टेस्ट में मानव शरीर में ताजा वायरस इंफेक्शन की पहचान होती है, जबकि आईजीजी (इम्यूनग्लोबिन जी) टेस्ट में काफी समय पहले का वायरस इंफेक्शन भी दर्शाता है। बाजार में निजी लैब में तीनों कंबो टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इससे आईजीजी में भी पाजिटिव आने पर डेंगू दर्शाया जा रहा है, जबकि यह जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

डेंगू और वायरल बुखार 5 से 8 दिन के बीच रह रहा है। इसमें हाईग्रेड बुखाकर 103 से 104 तक जा रहा है। डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों सिर में तेज दर्द और बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द होना, जी मचलना और उल्टी होना है, लेकिन डेंगू के अन्य लक्षणों में शरीर में चकते पड़ना और प्लेटलेट्स की कमी से शरीर के कई हिस्सों से खून का रिसाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरल पदार्थ लेकर प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य बनाएं
डेंगू से पीड़ित होने पर घबराने के बजाय शरीर को तरोताजा रखने के लिए अधिक तरल पदार्थ लेने चाहिएं। डॉक्टर की सलाह पर जरूरी दवाएं भी लें। तरल पदार्थों में नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल, दही का पानी आदि का सेवन करें। तरल पदार्थ लेने से शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य बनी रहती है। सामान्य तौर पर मानव शरीर में डेढ़ लाख तक प्लेटलेट्स होने चाहिएं, लेकिन दस हजार से नीचे प्लेटलेट्स आने पर मरीज के शरीर के अंदरूनी और महत्वपूर्ण हिस्सों से खून का रिसाव होने का खतरा रहता है।

बचाव
1. कूलर, पानी की खुली टंकी, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे बर्तन में पानी जमा न होने दें
2. डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को ढककर रखें।
डेंगू मामलों का आंकड़ा 5400 के पार
जम्मू कश्मीर में डेंगू का डंक जारी है। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। प्रदेश में मंगलवार को 134 नए डेंगू के मामले मिले, जिसमें 75 मामले जिला जम्मू से हैं। इसके साथ जिला जम्मू में अब तक 4287 मामले मिल चुके हैं और प्रदेश में कुल यह आंकड़ा 5429 है। इसके अलावा 11 नए मामलों के साथ उधमपुर में 483, सांबा में 204, डोडा में 160 मामले मिल चुके हैं। जम्मू संभाग के सभी जिले डेंगू से प्रभावित हुए हैं। कश्मीर में ठंड के कारण अब तक सिर्फ 6 ही डेंगू के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed