फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue, 12 case, health

Jammu News: जम्मू में डेंगू का डंक बढ़ा, 12 नए मामले मिले

विज्ञापन
dengue, 12 case, health
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू और आसपास के इलाकों में निरंतर हो रही बारिश के बाद जलभराव ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शहर में डेंगू का डंक जारी है। शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों से 12 मामले मिले। जबकि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 15 केस आए। इससे प्रदेश में डेंगू ते मामलों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया। 71 मामलों के साथ जम्मू जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। व्यस्कों के साथ बच्चे डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। शहर के अस्पतालों में बुखार के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

अगस्त में पहली बार प्रदेश में 15 डेंगू के मामले मिले। शहर के सरवाल, रिहाड़ी, तालाब तिल्लो, सैनिक कॉलोनी, गांधीनगर, भठिंडी आदि क्षेत्रों में लारवा मिला है। इन इलाकों में मामले भी आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार निरंतर हो रही बारिश से संवेदनशील स्थानों पर लारवा पनपने का मौका मिल रहा है। अस्पतालों में मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए तैयारियां करने का दावा किया गया है, लेकिन डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। खासतौर पर बंद घरों की छतों और अन्य हिस्सों पर जमा पानी में पनप रहे लारवा को खत्म करना जरूरी है। शहर और आसपास के इलाकों में कई ऐसे आवासीय क्षेत्र हैं, जहां लंबे समय से घर बंद हैं। जम्मू के बाद कठुआ में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब तक दस मामले मिल चुके हैं। उधमपुर में 4, रियासी में 3 और पुंछ में दो मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

कब कितने केस
14 अगस्त 12
17 अगस्त 13
18 अगस्त 10
19 अगस्त 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed