{"_id":"66e637dc149a64bd29030b04","slug":"dengu-cases-rise-samba-news-c-289-1-sjam1009-103616-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो हॉटस्पॉट बढ़े, डेंगू के 12 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो हॉटस्पॉट बढ़े, डेंगू के 12 मामले
Sun, 15 Sep 2024 06:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब कुल 73 मामले आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में शनिवार को 12 मामले सामने आने से कुल 73 मामले हो चुके हैं। इसमें दो नए हॉटस्पॅाट भी बनाए गए हैं।
जिले में पहले 18 हाॅटस्पॉट थे, दो नए बनने से अब कुल 20 हो गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो गया है। ब्लाक रामगढ़ से कुल चार मामले ही सामने आए हैं। अधिकतर मामले सांबा के नड़ ब्लाक से आ रहे हैं, जो हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों से ही है। एक मामला घगवाल से है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत शुक्रवार को कोई मामला नहीं आया था। आज 12 मामले आए हैं, जिनमें सिडको, कस्बे की वार्ड एक, वार्ड 10, वार्ड 11, मुख्य बस अडडा क्षेत्र, जिला अस्पताल सांबा और पैंठी क्षेत्र से डेंगू के मामले आए हैं।
वार्ड 10 निवासी अजय कुमार के अनुसार उनकी वार्ड में फागिंग नहीं करवाई जा रही है। इस कारण डेंगू के मामले आ रहे हैं। वार्ड 11 के अमृत के अनुसार कि उन के मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने पर पानी गलियों में खड़ा रहता है। इस कारण मच्छर फैल रहा है और डेंगू के मामले आ रहे हैं। कस्बे के मुख्य बस अड्डा क्षेत्र के नीलम के अनुसार गत वर्ष उनके परिवार को भी डेंगू हुआ था अब फिर से उन्हें डर सता रहा है। इस कारण क्षेत्र में साफ-सफाई होने से डेंगू फैल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पहुंच कर स्प्रे कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। शनिवार को पेंठी, वार्ड 1, वार्ड 10, वार्ड 11, मुख्य बस अड्डा क्षेत्र में दवा का स्प्रे करवाया गया है।
डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग