फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration of workers amidst the preparations for darbar move

दरबार मूव की तैयारियों के बीच कर्मियों का प्रदर्शन, ‘जो जहां है वहीं से काम करे’ की मांग

Fri, 05 Jun 2020 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of workers amidst the preparations for darbar move
सचिवालय परिसर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच दरबार मूव के साथ कर्मियाें को ग्रीष्मकालीन राजधानी में शिफ्ट करने की तैयारी के खिलाफ सचिवालय परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नागरिक सचिवालय जम्मू परिसर में नान गजटेड कर्मचारियों ने जो जहां है, वहीं से काम करे की व्यवस्था देने की मांग की।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में यहां के कर्मचारियों को कश्मीर ले जाने का मतलब कर्मियों को कोरोना संक्रमण की जद में डालना होगा। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल और मुख्य सचिव से फौरन तैयारियों पर विराम लगाने की अपील की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर में कोरोना संक्रमण जम्मू से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। कर्मचारियों को एस्टेट विभाग किराए पर लिए होटलों में ठहराएगा। इससे कर्मचारियों को कम्यूनिटी किचन से ही खाना मिलेगा। ऐसे हालात में सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों और उनके परिवार सदस्यों की जान को खतरा होगा। यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जो कर्मचारी जहां है वहीं से काम करे की व्यवस्था होनी चाहिए। इसी आदेश को दरबार मूव कर्मचारियों के लिए जारी रखे जाने की जरूरत है। बाद में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलों ने यूनियन से समस्या उठाई। इसके बाद मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।


15 जून नजदीक आने पर सुगबुगाहट हुई तेज
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में पहली बार दरबार मूव की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 जून तक जो कर्मचारी कश्मीर में हैं वह कश्मीर से ही व जम्मू के कर्मचारी जम्मू से काम कर रहे हैं। 15 जून के आसपास सरकार इस व्यवस्था की समीक्षा करने वाली है। ऐसे में कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है कि कर्मचारियों के हित में पूर्व के आदेश को ही जारी रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed