फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration demanding to make a stop of Vande Bharat in Kaudi

Jammu News: कौड़ी में वंदे भारत का स्टॉप बनाने की मांग पर प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 20 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding to make a stop of Vande Bharat in Kaudi
कौड़ी में प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी।  स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। कौड़ी के निवासियों ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वीरवार को कौड़ी और आस पास के गांवों के लोगो ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस के आधिकारिक ठहराव की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के बीच बढ़ती जा रही निराशा को उजागर किया गया। लोगों के कहा रणनीतिक और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रहने के बावजूद लोग इस आधुनिक ट्रेन सेवा के लाभों से वंचित महसूस कर रहे हैं। भारतीय इंजीनियरिंग के चमत्कार ने इस क्षेत्र को वैश्विक रेलवे मानचित्र पर ला खड़ा किया है। उस के बाबजूद भी इस के आस पास के लोगों को रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर लिए हुए कौड़ी में रेलवे स्टेशन बहाल करो और रेलवे मंत्रालय ध्यान दो, कौड़ी में स्टेशन दो जैसे नारे लगाए। रिटायर कैप्टन राजिंदर सिंह ने कहा वंदे भारत ट्रेन के रुकने से न केवल रियासी जिले के पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों के हजारों लोगों को फायदा होगा। प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व सरपंच संसार सिंह ने कहा कि रेल मंत्रालय वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कौड़ी को निर्धारित ठहराव के रूप में शामिल करने के लिए तत्काल कदम उठाए। पूर्व पंच ओम प्रकाश ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते उन की मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले हफ्तों में यह आंदोलन लगातार ऐसा ही रहेगा जब तक रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से सुचारू करने की मांग पूरी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed