फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration against temporary government of water power department

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against temporary government of water power department
ज्यौड़ियां। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। अस्थायी यूनियन के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद उनकी मांग प्रशासन पूरी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार सभी को स्थायी करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते भी सेवाएं जारी हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द हल नहीं निकाला गया तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। अशोक भगत ने कहा कि पीएचई विभाग में अस्थायी कर्मचारी के बतौर सेवाएं देते हुए बीस साल हो चुके हैं। किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। हरदीप सिंह, नवीन सिंह, रतन सिंह, पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed