फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration against giving bad ration from the depot in Arnia

Jammu News: अरनिया में डिपो से खराब राशन देने पर प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Jan 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against giving bad ration from the depot in Arnia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। कस्बे के डिपो पर खराब राशन देने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएसओ के खिलाफ भी रोष जताया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील दत्त शास्त्री की अगुवाई में लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि राशन डिपो पर दिए जा रहे आटे में गंदगी है। रोटियां काली हो रही हैं। स्वाद भी कड़वा है। लोगों ने टीएसओ के खिलाफ भी रोष जताया। वहीं, टीएसओ अंचल राज प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डिपो पर पहुंच गए। वहां उन्होंने आटे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आटा खराब पाया। इस पर डीलर से राशन वितरित करना बंद करवा दिया।
टीएसओ ने कहा कि आटा मिलों को आटे की खराब गुणवत्ता को लेकर फोन से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अरनिया तहसील में वितरित होने वाला राशन दो फ्लोर मिल से आता है। खराब राशन वापस कर नया मंगवाया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि अरनिया में महीने से खराब राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासन और विधायक आंखें मूंदे हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद आपूर्ति विभाग के मंत्री जावेद अहमद राणा को इस मामले का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


अरनिया तहसील के अंतर्गत कुल 9800 राशन कार्ड होल्डर हैं। अरनिया तहसील में प्रति माह 700 क्विंटल के करीब आटा और 400 क्विंटल के करीब चावल मंगवाया जाता है। इसे अलग-अलग राशन डिपो पर वितरित किया जाता है। क्षेत्र के लोगों ने दुर्गा फ्लोर मिल और ओम फ्लोर मिल से राशन बंद करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद आपूर्ति विभाग को किसी अन्य फ्लोर मिल से अरनिया तहसील में राशन की आपूर्ति करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह दिया जाएगा गुणवत्ता वाला राशन
असिस्टेंट डायरेक्टर खाद आपूर्ति विभाग को मामले से अवगत करवाया गया है। राशन मुहैया करने वाली फ्लोर मिलों को भी सूचित किया गया है। खराब राशन का वितरण बंद करवा दिया है। जिन लोगों ने राशन ले लिया है, वह डीलर को राशन वापस कर सकते हैं। अगले माह उन्हें गुणवत्ता वाला राशन दिया जाएगा।
अंचल राज, टीएसओ, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed