फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Democratic Progressive Azad Party chief Ghulam Nabi Azad speaks on On Women Reservation Bill

जम्मू कश्मीर: इसे 15-20 साल पहले आना चाहिए था... महिला आरक्षण विधेयक पर बोले गुलाम नबी आजाद

Mon, 02 Oct 2023 06:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 06:13 PM IST
सार

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि इस विधेयक को 15-20 साल पहले आना चाहिए था।

विज्ञापन
Democratic Progressive Azad Party chief Ghulam Nabi Azad speaks on On Women Reservation Bill
Ghulam Nabi Azad (File) - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने प्रतिक्रिया दी है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस विधेयक को 15-20 साल पहले आना चाहिए था। यूपीए सरकार के दौरान जब इस बिल को लाने की कोशिश की गई तो अपने लोग इसके खिलाफ हो गए थे।

विज्ञापन


गुलाम नबी ने आगे कहा, 'यूपीए के दौरान भी हमारे अपनी पार्टी के सदस्य इसके खिलाफ थे। इसलिए कोई सर्वसम्मति नहीं बन पाई थी। अब इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसलिए सरकार और उन सभी राजनीतिक दलों को बधाई जिन्होंने इस पर अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 सितंबर को मंजूरी दे दी। यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ। किसी भी विधेयक के संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है, ताकि वो कानून बन सके।


इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। लेकिन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू होना संभव नहीं है। क्योंकि सरकार ने संसद में कहा कि कानून बनने के बाद पहली जनगणना और फिर परिसीमन में महिला आरक्षित सीटें तय होगी। इसके बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा। 2021 में होने वाली जनगणना अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में महिला आरक्षण 2026 से पहले लागू होने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: क्या गुलाम नबी आजाद बनेंगे अगले उपराज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed