{"_id":"6786d58a57a4f048a6049de0","slug":"demand-to-upgrade-the-school-to-higher-secondary-jammu-news-c-201-1-knt1008-116561-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाने की मांग
Wed, 15 Jan 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधान सचिव का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य व अन्य। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
रामकोट। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को तहसील के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सरकारी स्कूलों में ढांचा गत सुविधाओं और स्टाफ की किल्लत जैसी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। लोगों ने उच्चा पिंड हाई स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने की मांग भी की।
रामकोट के दौरे के दौरान उन्होंने हाई स्कूल उच्चा पिंड हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल और हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरु और मिडिल स्कूल कंधारनू का भी दौरा किया। हाई स्कूल उच्चा पिंड के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और स्कूल के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता का स्वागत किया गया। यहां स्थानीय लोगों मैं अनु सपोलिया, सुरेश गुप्ता, जीवनलाल आदि ने कहा कि उच्चा पिंड हाई स्कूल के बाद बने स्कूल अपग्रेड होकर हायर सेकेंडरी बना दिए गए, लेकिन 1966 का स्कूल आज भी हाई स्कूल है। इसका दर्जा नहीं बढ़ाने के कारण स्थानीय विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद कई किलोमीटर दूर उच्च शिक्षा के लिए जाना पड़ रहा है।
प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोगों की मांग पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने स्कूल की इमारत की खस्ताहाल का मुद्दा उठाया। इस पर प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने उच्च पिंड हाई स्कूल में आठ कमरे और बाउंड्री वॉल बनाने की स्वीकृति दी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को नगरोटा गुजरु हायर सेकेंडरी स्कूल में अपने दौरे के दौरान एक एग्जामिनेशन हॉल और स्कूल की बाउंड्री बाल बनाने के लिए सरकार से स्वीकृति लाने के लिए कहा। मिडिल स्कूल कांदारनू में लोगों ने स्कूल की इमारत बनाने की मांग की । इस दौरान समग्र निदेशक राकेश मंगोत्र, निर्देशक स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू अशोक कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ मंगतराम शर्मा, डिप्टी सीईओ बिलावर चमनलाल चाढक, जिला विकास परिषद नारायण दत्त त्रिपाठी, प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट राकेश गुप्ता उनके साथ थे।