फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to upgrade Primary Health Center Pouni

Jammu News: प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी को अपग्रेड करने की मांग

Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Primary Health Center Pouni
पौनी में हुई बैठक में पहुंचे सीनियर सिटीजन। स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
सीनियर सिटीजन की बैठक में की गई कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। सीनियर सिटीजन की बैठक में मंगलवार को कई मुद्दों पर चर्चा की गई। खास कर कस्बे में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को लेकर चिंता जताई गई। किसी भी बीमारी का इलाज करवाने के लिए रियासी या जम्मू जाना पड़ता है। कस्बे में करीब एक लाख आबादी है। सरकार को उस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।

सीनियर सिटीजन सेवानिवृत्त लेक्चरर अजीत राम ने कहा कि हमारे सभी सीनियर सिटीजन की उम्र साठ वर्ष से ज्यादा है। हमें अपना इलाज करवाने के लिए जम्मू जाना पड़ता था। समय के हिसाब से सोचा था कि पीएचसी अपग्रेड होगा और यहां पर डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बहुत सरकारें आई कस्बे के डाक बंगले में हेल्थ मिनिस्टर भी पहुंचे उन्हें पीएचसी को अपग्रेड करने के लिए जिला विकास परिषद की सदस्य रीता शर्मा ने फाइल सौंपी थी, जिस पर अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम के जतिंदर बक्शी, रमेश चंद्र, मोती राम, नसीब सिंह, सतपाल, कश्मीरी लाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed