फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to include Hiranagar town of Kathua district in IB reservation list

जम्मूः आईबी आरक्षण सूची के लिए फिर से होगा सर्वे, नई कमेटी का किया जाएगा गठन

Tue, 23 Feb 2021 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Hiranagar town of Kathua district in IB reservation list
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के हीरानगर कस्बे को आईबी आरक्षण सूची में शामिल करने की मांग को लेकर हीरानगर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को शुरू किया गया धरना एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। एसडीएम ने धरना देने वालों को आश्वासन दिया कि सर्वे के लिए नई कमेटी का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्य विजय शर्मा ने बताया कि सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी में आने के बावजूद भी कस्बे के अलावा और भी कई गांवों को आरक्षण सूची से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जिला उपायुक्त ने कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मांगी, जिसमें कस्बे समेत 18 गांव के नाम सौंपे गए। जब सूची सामने आई, तो कस्बे को छोड़ 17 गांवों को आरक्षण सूची में शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः इतना तेज था धमाका कि सहम उठे लोग, फायरिंग अभ्यास के दौरान सेना का जवान शहीद, एक घायल    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मजबूरन कस्बे के लोगों को अपने हक के लिए धरना शुरू करना पड़ा। उन्होंने बताया करीब 4 दिन धरना चलने के बाद सोमवार को एसडीएम राकेश शर्मा ने धरना दे रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आरक्षण सूची के लिए सर्वे कराने को कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट में अगर कस्बे की दूरी सीमा से 6 किलोमीटर पट्टी में पाई गई, तो इसे भी आरक्षण सूची में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद यह धरना समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed